सदर पुलिस और (एस. आई.यू) की टीम ने पंजाब से ताल्लुक रखने वाले चिट्टे के मुख्य 2 सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पुलिस और एस. आई. यू. टीम ने शुक्रवार देर शाम को चंडीगढ के खरड से गिरफ्तार किया है। जिन्हे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। आरोपियों की पहचान बलजिंद्र सिंह पुत्र कुलबीर सिंह निवासी गांव मोखमखांवाला तहसील व जिला फिरोजपुर (पंजाब) और गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी माजरीजट्टां जिला रुपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। इन्हें बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर खरड से गिरफ्तार किया गया है।
चिट्टे के सप्लायरों को खरड से किया गिरफ्तार : एस. पी. इसके बारे में एस.पी. भगत सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार देर शाम को पुलिस टीम ने इन्हें खरड से गिरफ्तार किया है। शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया है जहां से कोर्ट ने इन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं।
