जिला हमीरपुर के गांव बुरनाड़ निवासी जीदीन उर्फ पप्पू को पंजाब पुलिस लिस में एक चेक बाउंस मामले में यहां गिरफ्तार कर लिया। यह व्यापारी हमीरपुर शहर में कपड़े की दुकान का मालिक हैं। आरोपी पर आरोप है कि उसने लुधियाना से कपड़े की सप्लाई ली थी और भुगतान के लिए जो चेक दिया गया, वह बाउंस हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे यहां पहुंचकर गिरफ्तार किया। एसपी भगत सिंह ठाकुर का कहना है कि पंजाब पुलिस आई थी किसी मामले को लेकर।
