विश्व रेडक्रास दिवस पर 08 मई को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने आज यहां बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 08 मई, 2025 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह जिला स्तरीय आयोजन उपमंडलाधिकारी (ना.) बल्ह के कार्यालय परिसर में होगा। इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम “मानवता के पक्ष में” (ऑन द साइड ऑफ ह्यूमैनिटी) रखी गयी है।

 

उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रास सोसायटी एवं हिम समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर 08 मई को प्रातः 10.00 बजे सायं 4.00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, नेरचौक से चिकित्सा विशेषज्ञ भी शिविर के सफल आयोजन में अपना सहयोग देंगे। उन्होंने लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर सहभागिता जताने का भी आग्रह किया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!