सदर थाना हमीरपुर के अंतर्गत भोटा क्षेत्र से 30 मार्च 2024 को गुमशुदा हुई महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 1 वर्ष से अधिक समय के उपरांत बरामद हुई इस महिला को पुलिस ने मंगलवार को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है 30 मार्च 2024 को महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के उपरांत एस.पी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर के दिशा निर्देशों के उपरांत पुलिस टीम इस महिला की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को इस महिला को पुलिस की टीम ने नेपाल वाली गली मोकमपुर जिला मेरठ (उ0प्र0) से बरामद कर लिया।
मामले की पुष्टि एस.पी. हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने की है
–