गुमशुदा महिला को गुरुग्राम से बरामद करने में पुलिस को सफलता

भोरंज थाना पुलिस ने गुमशुदा महिला नैना शर्मा (पत्नी दीपक कुमार), जो गांव गरसाहड़, हमीरपुर की निवासी हैं, को हरियाणा के गुरुग्राम से सुरक्षित बरामद कर लिया है। यह सफलता पुलिस की विशेष टीम को दो महीने की कड़ी मेहनत और तकनीकी सहायता से मिली।

 

शिकायतकर्ता कमलेश कुमारी जो नैना शर्मा की सास है, के साथ मिलकर पुलिस ने गुरुग्राम के थाना शिवाजी नगर की मदद से ओम नगर इलाके में छापेमारी की। वापसी के दौरान रास्ते में एक महिला और पुरुष मिले, जिनमें से महिला की शिकायतकर्ता ने पहचान गुमशुदा नैना शर्मा के रूप में की। पूछताछ में महिला ने खुद को नैना शर्मा बताया और स्वीकार किया कि वह अपनी मर्जी से पंजाब निवासी आशू कुमार के साथ रह रही थीं।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नैना शर्मा को सुरक्षित शिकायतकर्ता के सुपुर्द किया, जबकि आशू कुमार को हिरासत में ले लिया गया। महिला को आज (18 मई) को उपमंडलीय दंडाधिकारी, भोरंज के सामने पेश किया गया।

 

*पुलिस की सूझबूझ और टीमवर्क से मिली सफलता*

इस मामले में पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जाँच ने अहम भूमिका निभाई। थाना भोरंज के आरक्षी अतुल और पंकज के अथक प्रयासों से यह केस सुलझ पाया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!