पंडोह 20 मई मंडी जिला के पंडोह पुलिस चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति की बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। जब पुलिस को सूचना मिली कि एक स्थानीय निवासी को बंदूक की गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान खुब सिंह पुत्र शोभा राम, निवासी गांव नेहरा, डाकघर पंडोह, तहसील सदर, जिला मंडी के रूप में की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक बंदूक में गोली भर रहा था, और उसका उद्देश्य अपने खेतों से बंदरों को डराना था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और यह हादसा हो गया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम होना बाकी है। मौत के सही कारणों की पुष्टि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।