ब्रेकिंग न्यूज हिमाचल की बेटियां दिखाएंगी दमखम, खेलो इंडिया बीच गेम्स में सेपक टाकरा टीम ने भरी हुंकार

भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इन बीच गेम्स में देशभर से करीब 2500 खिलाड़ी व अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में सेपक टाकरा, कबड्डी, वॉलीबॉल, पेंचक सिलाट, बीच सॉकर और वाटर स्विमिंग को शामिल किया गया है। इसके अलावा ठग ऑफ वॉर और मलखंभ डेमो इवेंट के रूप में आकर्षण का केंद्र होंगे।

प्रबंधन की जिम्मेदारी कविता ठाकुर के पास

 

राज्य की टीमों के प्रबंधन के लिए हिमाचल सरकार के युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने कविता ठाकुर, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुल्लू को चेयरमैन डायरेक्टर मैनेजमेंट स्टेट (CDMS) नियुक्त किया है

21 मई को पहला मुकाबला तेलंगाना से, शाम 4 बजे होगी भिड़ंत

 

हिमाचल की सेपक टाकरा टीम का पहला मुकाबला 21 मई को शाम 4 बजे तेलंगाना की टीम के साथ तय किया गया है। पूरे प्रदेश को अपनी बेटियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया। इस अवसर पर प्रफुल पटेल, प्रशासक दमन-दीव व दादरा नगर हवेली समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!