मंडी जिला के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे राज्यपाल करसोग के मां कामाक्षा मंदिर में माथा टेका, माहूंनाग मंदिर में भी किए दर्शन

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज मंडी जिला के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान करसोग के कामाक्षा मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। करसोग का यह उनका पहला दौरा है। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं।

राज्यपाल ने मूल माहूंनाग मंदिर, बखारी कोठी जाकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। वह मंदिर की दिव्यता और भव्यता को देखकर प्रभावित हुए। उन्होंने मंदिर के गुर से मंदिर के इतिहास की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।

चिंडी पहुँचने पर, मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन तथा पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।

इससे पूर्व, राज्यपाल ने तत्तापानी का दौरा किया और गर्म पानी के स्त्रोतों को देखा। उन्होंने यहां कार्यान्वित की जा रही पर्यटन गतिविधियों की जानकारी भी ली। तत्तापानी पहुंचने पर करसोग के विधायक श्री दीप राज ने राज्यपाल का स्वागत किया। लेडी गवर्नर भी उनके साथ थीं।

राज्यपाल के सचिव  सी.पी. वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!