5 जून को मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस 

हमीरपुर । शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन 5 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनाही (कांगू) में किया जाएगा। जिसमें वन अरण्यपाल निशांत, डीएफओ राकेश सिंह के साथ ही कई अन्य विभागीय कर्मचारी भाग लेंगे। क्लब की बैठक अध्यक्ष आरएल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश बजाज, सचिव किशोर शर्मा, रविंद्र ठाकुर, पुष्पा शर्मा, पूर्ण कटोच, कुलदीप ठाकुर, मनोरमा शर्मा के साथ ही कई अन्य लोगों ने भाग लिया तथा विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर क्लब भव्य कार्यक्रमों का आयोजन करता है। जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके । इसी कड़ी में इस बार नादौन के सनाही स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पौधारोपण के साथ ही कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। क्लब के अध्यक्ष आरएल भारद्वाज ने अन्य लोगों से भी विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करने का आग्रह किया है । जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!