मंडी शहर में 28 को बिजली रहेगी बाधित

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-एक, मंडी नरेश कुमार ठाकुर ने बताया कि 28 मई को 33/11केवी सब-स्टेशन समखेतर की नियमित वार्षिक परिक्षण का कार्य सुरक्षा एवं परिक्षण टीम द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के दृष्टिगत सब-स्टेशन समखेतर के तहत आने वाले लोअर व अप्पर समखेतर, गोल पौढ़ी, बालकरूपी, खत्री सभा, मोती बाजार, क्षेत्रीय अस्पताल, पैलस कॉलोनी, सैण मुहल्ला, तुंगल कॉलोनी, जेल रोड़, दो अम्ब, पंजेठी, टारना रोड़, परिधि गृह, डाईट, सुहड़ा मुहल्ला, रवि नगर, महाजन बाजार, उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पड्डल, राम नगर, पुलघराट, तहसील कार्यालय, विश्वकर्मा मंदिर, अप्पर व लोअर सन्यारड़ तथा साथ लगते क्षेत्र में 28 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि बारिश या मौसम खराब रहने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जा सकता है।

उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!