जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी के साथ लगते गांव कोटला में स्वास्थ्य जांच शिविर 12 जून तक चलेगा। शिविर का उद्घाटन बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल ने किया! साईं मन्दिर कमेटी कोटला के प्रधान प० दौलत राम शर्मा ने दी है।उन्होंने बताया कि पहले यह शिविर एक सप्ताह यानि 3 जून तक ही था लेकिन स्वास्थ्य जांच के लिए हर रोज लोगों की भीड़ को देखते हुए मन्दिर कमेटी के प्रधान दौलत राम शर्मा व स्थानीय विधायक इन्द्र लखनपाल ने इस शिविर की अवधि अब 12 जून तक की गई है ताकि क्षेत्र की आम जनता को परेशानी न हो।इस शिविर के संचालन के लिए विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल ने डाक्टरों की टीम व मन्दिर कमेटी की सराहना की। विधायक ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाएं। बताते चलें कि इस शिविर में घुटनों, कमर दर्द, गर्दन दर्द, सर्वाइकल,कपिंग थैरापी, पेट रोग व कई अन्य प्रकार की बिमारियों का इलाज क्षेत्रवासी करवा रहे हैं। शिविर का समय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक व सायं 3 से 7 बजे तक है।
