ब्रेकिंग न्यूज एचआरटीसी ने बेंगलुरु भेजी टीम, अगले सप्ताह तक देगी रिपोर्ट एचआरटीसी बेड़े में शामिल होनी हैं 24 नई बसें

हिमाचल को आनी शुरू हो जाएंगी वोल्वो बसें

एचआरटीसी ने बेंगलुरु के लिए अपनी तकनीकी टीम रवाना कर दी है। यह टीम बंगलूरू में तैयार हुई वोल्वो बसों की पड़ताल के लिए गई है जो उसे तकनीकी रूप से देखेंगी। यह टीम देखेगी कि जिस स्पेसिफिकेशन के साथ बसों के लिए टेंडर किया गया था क्या उसे पूरा किया गया है या नहीं। अब कोई खामी दिखती है तो उसे वहीं मौके पर बताया जाएगा और उसमें सुधार के लिए कहा जाएगा। अगर कोई खामी नहीं हुई तो बसों की सप्लाई के निर्देश दे दिए जाएंगे। इस संबंध में तकनीकी टीम अगले सप्ताह तक अपनी रिपोर्ट एचआरटीसी प्रबंधन को सौंपेगी। एचआरटीसी के डीएम टैक्रिकल पवन शर्मा की अगुवाई में यह टीम बंगलूरू गई है। हिमाचल प्रदेश के लिए 24 वोल्वो बसें वोल्वो कंपनी ने तैयार कर ली हैं। एचआरटीसी के बेड़े में यह बसें शामिल होंगी जिनका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। कंपनी ने एचआरटीसी को दो-तीन दिनों पहले ही इसकी जानकारी देने के साथ तकनीकी टीम भेजने को कहा था और बिना समय गवाय एचआरटीसी ने अपने अफसरों को बंगलूरू भेज दिया है। सोमवार तक यह लोग वापस लौट आएंगे और अगले सप्ताह अपनी रिपोर्ट एचआरटीसी प्रबंधन को सौंपेंगे। इसके साथ सप्लाई ऑर्डर दे दिया जाएगा और बसों की आमद प्रदेश के लिए शुरू हो जाएगी।
यह सभी बीएस-6 श्रेणी की बसें हैं जिनकी जरूरत एचआरटीसी को थी। क्योंकि एचआरटीसी की वोल्वो बसें भी दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाती और केवल वही बसें वहां प्रवेश कर पाती हैं जोकि बीएस-6 हैं। वहां दूसरी बसों को प्रवेश में मनाही है जिस कारण एचआरटीसी के दिल्ली के कई रूट बंद पड़े हुए है

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!