प्रैस क्ल्ब हमीरपुर मनाएगा रजत जयंती समारोह, मुख्यमंत्राी को किया जाएगा आमंत्रित

अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस क्लब हमीरपुर रजत जयंती समारोह मनाएगा। प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष दिनेश कंवर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कल्ब की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश कंवर ने बताया कि रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्राी, मंत्राी, विधायक, पूर्व विधायकों, जिला प्रशासन के अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब हमीरपुर के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर एक समारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजत जयंती समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा रहा है जिसमें सभी पत्राकारों को दायित्व सौंपे जा रहे हैं। 

इस बैठक में प्रैस कल्ब की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव सदस्यांे की सहमति से किया गया जिसमें सुरेंद्र कटोच को महासचिव, राजकुमार सूद को कोषाध्यक्ष और रणबीर ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

पुर्व अघ्यक्ष विक्रम ढटवालिया को रजत जयंती समारोह कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा उन्हे रजत जयंती समारोह कमेटी के सदस्य व सब कमेटियां बनाने के लिए अधिकृत किया गया।

बैठक में प्रेस क्लब हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष तथा विजय शामा, कपिल बस्सी, अश्वनी वालिया, अनिरुद्ध डोगरा, रजनीश शर्मा, राजीव चैहान , नवनीत बत्ता, रविंद्र कुमार , अनिल कुमार, शिल्पा शर्मा, मीनाक्षी, विजय कुमार, संदीप, मोहिंदर, पवन, राजकुमार, सुनील कुमार, मोहिंदर सिंह, नीलम राय व अन्य सदस्यों ने भाग लिया ।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!