मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं शिमला के रिज पर अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया।
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री पर्यटकों से भी मिले और उनसे बातचीत की।
उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
.

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!