रूटीन चेकअप के लिए शिमला मेडिकल काॅलेज के लिए गई थी सोनिया गांधी लेकिन अब सब सही है

कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में अपना नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। यह चेकअप विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया गया, जिसमें सावधानी और चिकित्सा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया।

 

चिकित्सा टीम द्वारा सोनिया गांधी के कुछ आवश्यक नैदानिक और रूटीन टेस्ट किए गए, जो पूरी तरह तय प्रोटोकॉल और मेडिकल गाइडलाइंस के अनुसार संपन्न हुए। जांच प्रक्रिया के बाद सोनिया गांधी अस्पताल से वापस लौट गईं। उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गई हैं और स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी चार दिन पहले शिमला निजी प्रवास पर पहुंची थीं और छराबड़ा स्थित अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के निवास स्थान में ठहरी हुई हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!