7 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना भोरंज पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 12-13 जून की दरम्यान रात करीब 10:45 बजे की है, जब पुलिस की एक टीम, जिसमें हैड कांस्टेबल सन्नी शामा, हैड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, आरक्षी राजीव कुमार और चालक गृह रक्षक राजीव कुमार शामिल थे, गश्त कर रही थी।

 

टीम जब टिक्करी गरोल से धमरोल की ओर जा रही थी, तो दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस वाहन को देखकर झाड़ियों में छिपने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विक्की शर्मा, पुत्र श्री विशम्बर दास, निवासी गांव गाहरी, डॉ. कडोता, तहसील व थाना भोरंज, तथा कुलवंत राय, पुत्र श्री वृज लाल, निवासी VPO लगमन्वी, तहसील भोरंज, के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!