सर्वजन कल्याण सभा प्रत्येक पंचायत में लगाएगी योग शिविर: नवीन शर्मा

सर्वजन कल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने जारी प्रेस नोट में कहा कि योग करने से हमारा शरीर रोग मुक्त रहता है उन्होंने कहा की समाज को रोग मुक्त करने के लिए सर्वजन कल्याण सभा हमीरपुर की हर पंचायत में योग शिवरों का आयोजन कर रही है । उसी कड़ी में सर्वजन कल्याण सभा द्वारा हमीरपुर

की स्वाहल पंचायत के भाटी गांव में योग शिविर का शुभारंभ किया जिसमें टौणी देवी ब्लॉक की बीडीसी चैयरमैन रीना देवी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की व योग शिविर का शुभारंभ किया ।

मुख्यअतिथि ने कहा कि योग शिविरों में लोग बढ़ चढ़ कर भाग लें योग करने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास हमारे शरीर में होता है ओर शरीर रोग मुक्त रहता है ।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि हमारे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योगा को विश्वस्तरीय पहचान दिलाई है और आज पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहा है

 

नवीन शर्मा ने कहा कि योग सिर्फ एक दिन का अभ्यास नहीं है अगर हम नियमित रूप से योग करेंगे तो योग से हमारे जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों को जरुर महसूस करेंगे।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को जीवनशैली में शामिल करना जरूरी होता है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि

आजकल की व्यस्तम जीवन की वजह से लोगों के पास योग और व्यायाम करने का समय नहीं है। लेकिन कोरोना काल में लोगों ने योग के महत्व को अच्छे से समझा है इस दौरान लोगों ने अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने और तनावमुक्त रहने के लिए योग का सहारा लिया और अगर नियमित रूप से योग किया जाए, तो हम शारीरिक और मानसिक तौर से हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि सर्वजन कल्याण सभा द्वारा हमीरपुर की हर पंचायत में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर योग शिक्षक अश्मीर

सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!