सोलर टेक्नीशियन के पद के लिए 23 जून को साक्षात्कार

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि हिम टैक सोलर, जेल रोड़ मंडी द्वारा सोलर टेक्नीशियन के 4 पद अधिसूचित किए है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 23 जून को सुबह 10.30बजे रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में पुरुष व महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।  आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास के साथ सोलर टेक्नीशियन या इलेक्ट्रिकल में आईटीआई उर्तीण की होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनका नाम जिला मंडी  के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड तथा रोजगार कार्यालय द्वारा जारी पंजीकरण पत्र सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!