परनाली मे बधाई के नाम पर किन्नरों ने की 33 हजार की मांग! मांग पूरी न होने पर परिबार को दी बद्दुआएं, मामला पंहुचा उपयुक्त कार्यालय

जिला हमीरपुर मे शादी समरोह की बधाई लेने पंहुच रहे किन्नर समाज की मनमानी के आगे लोग खुद को लाचार और मजबूर समझ रहे है! किन्नर समाज की मनमानी ऐसी की बधाई के नाम पर हजारों की डिमांड की जा रही है यदि संबधित परिबार उनकी डिमांड पूरी नहीं कर पाए तो इस समाज के लोग अपने कपड़े फाड़ कर लोगों को बदुआ तक देने से परहेज नहीं कर रहे है! ऐसा ही मामला टोनी देवी क्षेत्र की ग्राम पंचायत उहल के परनाली गाँव मे सामने आया है! जिसकी शिकायत उपायुक्त हमीरपुर कार्यालय तक पंहुच गई है! उलह महिला मंडल की प्रधान सुमना देवी के नेतृत्व मे पीड़ित परिबार व अन्य सदस्यों ने उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंप कर किन्नर समाज की मनमानी पर लगाम लगाने की फरियाद लगाई है! जानकारी के मुताबिक परनाली गांव की किरसा शर्मा पत्नी प्रेम चंद के घर 4 जून को बेटे की शादी थी! 20 जून को किन्नर समाज के कुछ लोग बधाई लेने पंहुचे, बधाई के तौर पर किन्नर समाज द्वारा 33 हजार की डिमांड की गई जिसे देने मे संबधित परिबार ने असमर्थता जाहिर की तो किन्नर लोगों ने देहस्त मे आकर अपने कपड़े फाड़कर नगे हो गए और संबधित परिबार की नई नवली दुल्हन को बच्चा न होने की बद्दुआ दे डाली! पीड़ित परिबार ने इसकी शिकायत महिला मंडल को दी जिसके बाद महिला मंडल ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और इनकी बधाई की राशि फिक्स करने की गुहार लगाई है! उपायुक्त ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एडीएम हमीरपुर को इस मामले मे हस्तक्षेप के निर्देश दिए है!

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!