स्थानीय कारीगरों के लिए विशेष योजना बनाए सरकार: चन्द्रशेखर

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य सरकार को स्थानीय कारीगरों के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं बनानी चाहिए, ताकि उनकी पारंपरिक कला को संरक्षित कर आजीविका से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि लघु उद्यमियों को सशक्त करने के लिए जरूरी है कि सरकारी एजेंसियों और उत्पादक किसानों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित किया जाए। इससे उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा और किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी।

विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा दूध के मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है, जिससे पशुपालकों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अब ऑर्गैनिक गेहूं और मक्की की खरीद कर रही है, जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹90 प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है, इससे किसानों  को सीधा लाभ होगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!