आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवायें योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रिवालसर में विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाने हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर ने आज यहां बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन अपेक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र सैण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केंद्र अलग, खलाणू, माहन, कोट-1 तथा बडगांव में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित 18 जुलाई तक बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों हेतु साक्षात्कार 23 जुलाई, 2025 को एसडीएम कोटली के कार्यालय में प्रातः 10 बजे होंगा।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि को कार्यालय में व्यक्तिगत रूप में सभी वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा ।

उन्होंने बताया कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र हेतू आवेदन किया है, प्रार्थी का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में शामिल होना आवश्यक है। साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!