रेड अलर्ट वाले जिलों में स्कूल रहेंगे बंद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डीसी को जारी किए निर्देश

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के कुछ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए संबंधित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत अपने-अपने जिलों में सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश तुरंत जारी करें। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान व्यापक वर्षा गतिविधि की संभावना जताई गई है। वर्षा की तीव्रता आज शाम से पुनः बढ़ने की संभावना है। बीते 24 घंटों में हुई भारी वर्षा तथा आगामी समय में संभावित भारी से बहुत भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए, मौसम विभाग ने जिला सोलन, सिरमौर, कांगड़ा एवं मंडी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

राज्य सरकार स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और लोगों से अपील है कि वे स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!