पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने राजीव बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

हिमाचल प्रदेश के दो बार के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने डॉ. राजीव बिंदल को एक बार फिर भाजपा हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रो. धूमल ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. बिंदल एक अनुभवी, कर्मठ और जमीनी नेता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा भाजपा प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिंदल के नेतृत्व में भाजपा पंचायती राज, निगम-निकाय, लोकसभा और विधानसभा के आगामी चुनावों में विजय प्राप्त कर प्रदेश में विकास और जनसेवा के अपने संकल्प को और प्रभावी ढंग से पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता आधारित संगठनात्मक ढांचा ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है और डॉ. बिंदल जैसे अनुभवी नेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मनोबल और संगठनात्मक सामंजस्य और अधिक सशक्त होगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!