धर्मपुर उपमंडल के स्याठी गांव के बेघर हुए बीस परिवारों का हाल जानने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने प्रभावितों से मुलाकात की और हरसंभव मदद की घोषणा की है।जिसका हिमाचल किसान सभा ने स्वागत किया। किसान सभा के अध्यक्ष रणताज़ राणा और पूर्व ज़िला पार्षद भुपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री के की उस बात पर सवाल उठाए हैं जिसमें स्थानीय लोगों ने उन्हें दूसरी जगह सुरक्षित जगह की मांग की और मुख्यमंत्री ने उसे ये कह कर टाल दिया कि ये केंद्र सरकार का विषय है।भुपेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसे ही एक दर्ज़न परिवार वर्ष 2023 में तनियार ग्राम पंचायत के हियून बाल्ह के भी बेघर हुए थे लेकिन उन्हें आज तक सरकार ज़मीन उपलब्ध नहीं करवा पाई है।जिनमें से ज्यादातर परिवार टिहरा व अन्य जगहों पर पर किराये पर रह रहे हैं।इसलिए सरकार इस मुद्दे पर स्पस्ट नीति बनाये और इन सभी बेघर लोगों को जल्दी सुरक्षित भूमि जल्द उपलब्ध करवाये।इसके अलावा इन्हें घर बनने तक कहीं सरकारी भवनों में ठहरने का प्रबंध किया जाए या अस्थायी शेड बनाये जाएं।कियूंकि वर्तमान में ये कुल बीस परिवार हैं जिनके 63 सदस्य हैं और तेरह स्कूली बच्चे हैं।जिनकी पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिये अलग अलग ठहरने की व्यवस्था करने की ज़रूरत है।आज प्रभावितों ने अपनी बात सरकार और प्रशासन के समक्ष रखने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया जिसमें अति देवी को प्रधान बनाया गया।
