नशे को किसी भी सूरत में नहीं पनपने दूंगा : एस. पी

हमीरपुर, 10 जुलाई : जिला के एस.पी. भगत सिंह ठाकुर ने चिट्टा माफिया की कमर तोड़ कर रख दी है। जिला में चल रहे अवैध नशों के खात्मे के बारे वह निरंतर प्रयास कर रहे हैं। नशा मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से संचालित किए गए ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स ‘ अभियान को बेहद कामयाबी मिल रही है। इस अभियान को गति देने के लिए एस.पी. बेहद

संवेदनशील हैं। उनके हमीरपुर जिला में कार्यभार संभालने के उपरांत कई दर्जनों चिट्टा सप्लायर सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं जिससे चिट्टा माफिया काफी हद तक निष्क्रिय हुआ दिख रहा है। इसी अभियान को सिरे तक पहुंचाने के लिए एस.पी.जिला भर में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इस अभियान में सहयोग प्रदान करने का आग्रह कर रहे हैं। इसी कडी में वीरवार को टाउन हॉल में वार अगेंस्ट ड्रग्स के बाद भाग 2 ‘एक युद्ध-नशे के विरुद्ध” कार्यक्रम का आगाज किया गया। समाज में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने और एक नशा-मुक्त समाज की स्थापना करने के बारे शहर के 10 स्कूली छात्रों और प्रतिष्ठित लोगों को इसमें आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में “नशे से बचाव” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एस.पी. भगत सिंह ठाकुर ने सभी सभी प्रतिभागियों समेत पुलिस विभाग के अधिकारियों को उनके बेहतर परफॉर्मेंस देने के चलते सम्मानित किया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!