भोटा में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने निगला जहरीला पदार्थ मौत

पुलिस सहायता कक्ष भोटा में शनिवार सुबह ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर तोड़ गई है। हो गई। मृतक की पहचान जयकिशन( 57) निवासी अग्घार जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक वह शनिवार सुबह 9 बजे ड्यूटी देने भोटा पहुंचा था। भोटा बाजार में उसकी ड्यूटी ट्रैफिक में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान उसने किसी वजह से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। जहां तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके जहर निगलने की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।

मामले की पुष्टि एसपी भगत सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले को लेकर हर एंगल से जांच की जाएगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!