विधायक सदर आशीष शर्मा ने स्वागत किया एवं पवित्र गंगा जल से जलाभिषेक कर महादेव व उपस्थित भक्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया

आज विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की ग्राम पंचायत चंगर के ग़लोट गांव में कांवड़ यात्रा से लौटे कांवड़ियों का विधायक सदर आशीष शर्मा ने स्वागत किया एवं पवित्र गंगा जल से जलाभिषेक कर महादेव व उपस्थित भक्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बीते दिनों विधायक आशीष शर्मा की तरफ से धार्मिक यात्रा पर भेजे गए स्थानीय महिला मंडल ने माता चामुंडा की प्रतिमा भी उन्हें भेंट की। उन्होंने समस्त मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कांवड़ यात्रा लेकर पहुंचे रजनीश, सतीश और ईशान को भी सम्मानित किया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, बालक राम, रोशन लाल, अनिल, राज कपूर, सरिता देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!