भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई!* *नंदन- पलासी- मैड -भगेटू मार्ग निर्माण में गुणवत्ता घोटाला, ठेकेदार को नोटिस*

*पवन धीमान, हमीरपुर :*

पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी ने टाउन भराड़ी से नंदन- पलासी- मैड -भगेटू मार्ग संपर्क मार्ग निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही और गुणवत्ता घोटाले का खुलासा किया है। मीडिया द्वारा इस मामले को उजागर करने के बाद 19 जुलाई को विभाग ने जांच शुरू की।

 

*ठेकेदार की लापरवाही, विभाग ने दिया नोटिस*

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर द्वारा ठेकेदार को कमियों का जवाब 3 दिन में देने का निर्देश दिया गया, लेकिन ठेकेदार ने समयसीमा का पालन नहीं किया। 21 जुलाई को दो दिन का अंतिम अवसर दिया गया, जिसके बाद ही ठेकेदार का जवाब आया। हालांकि, उसके दावे अधूरे और अस्पष्ट पाए गए।

 

*”दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा” – विजय चौधरी*

अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट किया कि “क्लॉज-31 के तहत निर्माण सामग्री की जाँच की जा रही है। यदि गुणवत्ता में कमी मिलती है, तो ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, अनुबंध रद्द किया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, शामिल अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।”

 

*NIT हमीरपुर से जाँच, 48 घंटे में रिपोर्ट*

मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जाँच के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर को नमूने भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर अगले 48 घंटे में निर्णय लिया जाएगा।

 

 

यह मामला एक बार फिर सरकारी निर्माण कार्यों में ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत की ओर इशारा करता है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि “यदि धांधली पाई गई, तो दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।”

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!