संयुक्त जागरूकता शिविर ग्राम पंचायत आसरंग में आयोजित

 रिकांगपिओ, 25 जुलाई ; पूह विकास खंड की ग्राम पंचायत आसरंग के देवता मंदिर परिसर में बागवानी कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास (ICDS) तथा पंचायती राज विभागों द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 60 प्रतिभागियों (38 पुरुष एवं 22 महिलाएं) ने भाग लिया। इस जागरूकता शिविर में वर्तमान प्रदेश सरकार की कल्याणकारी एवं समावेशी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उपेक्षित वर्गों के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जारी वित्तीय सहायता पर प्रकाश डाला गया। 

इस अवसर पर जिला बागवानी विभाग के विशेषज्ञ डॉ देव राज कायथ ने स्थानीय लोगों को रोग प्रबंधन एवं समय से पहले पतझड़ में कीटनाशक छिड़काव की जानकारी दी तथा पत्तों के सैंपल बगीचों से जांच के लिए प्रयोगशाला शिमला निशुल्क भेजें जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बागवानी मंत्री  जगत सिंह नेगी के निर्देश अनुसार यह कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी गण, कर्मचारी एवं पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!