बी फार्मेसी के पहले चरण की काउंसलिंग पूरी

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में शनिवार को बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की काउंसलिंग के दूसरे दिन सामान्य श्रेणी व सामान्य श्रेणी की उप श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई। जिसमें उपरोक्त श्रेणी के अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट के आधार पर सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में सीटें आवंटित की। बी फार्मेसी की काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रो विनय कुमार ने कहा कि दूसरे दिन जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई है, उन्हें 29 जुलाई तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। जो अभ्यर्थी तक तिथि में संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट नहीं करेगा, वह सीट खाली मानी जाएगी।

——————————-

जेईई मेन के आधार पर बीटेक की काउंसलिंग आज से

——————————-

जेईई मेन के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) वाले अभ्यर्थियों की पहले चरण की काउंसलिंग 27 जुलाई से शुरू होगी। पहले दिन ओबीसी और एससी मुख्य श्रेणी और उप श्रेणी की काउंसलिंग होगी। 28 जुलाई को एसटी मुख्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस सहित अन्य श्रेणी की काउंसलिंग होगी। 29 जुलाई को सामान्य वर्ग और बेटी है अनमोल व ऑल इंडिया कोटा वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!