हमीरपुर, 4 अगस्त : आए दिन विवादों में रहने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-03 के निर्माणकार्य में जुटी कम्पनी की कार्य प्रणालीकी एक और शिकायत एडीसी के द्वार पहुंची है। जिसमें टोनी देवी के नजदीकी दरकोटी निवासी एक्स सूबे. मेजर देश राज कत्तना ने अपने दुखडे और निर्माण अधीन कंपनी की मनमर्जी और तानाशाही की लिखित शिकायत दी है। देशराज ने शिकायत में बताया है कि उसकी मलकियत भूमि और रिहाईसी मकान को कंपनी की कटिंग से नुकसान हुआ है। उन्होंने दी शिकायत में बताया कि उनक मलकियत भूमि खसरा न. 33,34,35 पर उनका दोमंजिला रिहाईशी मकान है। जहां निर्माणकम्पनी ने उनकी अनुपस्थिती में कटिंग कर दी है। वह अपनी पत्नी के चलते पंजाब गए थेे इस दौरान कंपनी ने यह मनमर्जी से कटिंग कर दी। जिससे उनके मकान समेत 2 और मकानो को खतरा पैदा हो गया है। यह जमीन एन. एच में एक्वायर भी नहीं हुई थी। कटिंग से अब बरसात में वहां लैंडस्लाइड होना शुरू हो गया है। इसके साथ ही मकान के साथ गांव को जाते सरकारी रास्ते को भी खतरा उतपन्न हो गया है। जहां किसी के गिरने से जानीमाली नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में वह पहले भी निर्माण अधीन कंपनी के सुपरवाइजर प्रोजेक्ट डायरेक्टर और विधायक से मिल चुके हैं, इसके बाबजूद कंपनी ने । उनके आश्वासन के बाबजूद उन्हें नुकसान पहुंचा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द उस स्थान पर डंगा लगाया जाए और मामले की जांच की जाए।
