पड़ोसी की लीकिंग पाइप से परेशान नागरिक ने उपायुक्त से मांगी कार्रवाई

हीरा नगर निवासी एक नागरिक ने उपायुक्त हमीरपुर को पत्र लिखकर अपने पड़ोसी द्वारा की जा रही लापरवाही के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। श्री रमेश पुरी ने शिकायत की कि उनके पड़ोसी शशिपाल की सीवरेज की पाइप, जो गली से होकर गुजरती है, पिछले कई दिनों से लीक हो रही है, जिससे पूरे मोहल्ले में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।

रमेश पुरी ने बताया कि उन्होंने बार-बार शशिपाल से इस मामले को ठीक करवाने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी ओर से कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा, शशिपाल के शोचालय से निकलने वाला गंदा पानी गली में फैल रहा है, जिससे न सिर्फ बदबू हो रही है, बल्कि मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जिस कारण से सभी मोहल्ले वाले परेशान हैं।

इस समस्या को लेकर रमेश पुरी ने स्थानीय पार्षद और नगर निगम कार्यालय में कई बार शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हताश होकर उन्होंने अब उपायुक्त हमीरपुर से हस्तक्षेप करने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

नागरिकों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करेगा और मोहल्ले की स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!