प्राचीन शिव मंदिर कुटिया भड़मेली में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का रविवार को समापन हुआ !

 देवभूमि हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर ग्राम पंचायत मझोग सुल्तानी व टिब्बी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का रविवार को समापन हुआ ! भागवत कथा में चार वेद,पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या, प्रभुपाद,आचार्य पंकज शर्मा शास्त्री के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया ! भागवत कथा सात दिन की ही क्यों होती है ? 10 लक्षणों से युक्त श्रीमद् भागवत महापुराण को ब्रह्मा जी ने नारद जी को सुनाया अब मैं तुम्हें सुनाता हूं इस प्रकार से शुकदेव जी ने महाराज परीक्षित को 7 दिन में भागवत महापुराण की कथा सुनायी और 7 दिन के पश्चात महाराज परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई,इसीलिए श्रीमद्भागवत कथा 7 दिन की जाती की विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम,असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया ! इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें एवं अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्री रास लीला,मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध, कुबजा उद्धार, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया ! इस दौरान भजन गायन ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया ! आचार्य पंकज शर्मा शास्त्री ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है ! समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है! लोगों ने रातभर इस संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया ! इस सात दिवसीय भागवत कथा में आस-पास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला-पुरूष भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया ! सात दिनों तक इस कथा में पुरा वातावरण भक्तिमय रहा ! प्राचीन शिव मंदिर कुटिया भड़मेली के पुजारी महन्त शिव गिरि, मुख्य अतिथियों में महन्त मंगल गिरी जी महाराज (मध्य प्रदेश वाले), हरियाणा से आए श्रद्धालु,प्रदेश,कमेटी सदस्य व युवा पीढ़ी और आस-पास के ग्रामीण इलाकों से लोग उपस्थित हुए ! प्रवचन के बाद कमेटी के द्वारा उपस्थित भक्तों के बीच हवन यज्ञ,भगवत कथा और विशाल भंडारें का आयोजन किया गया !*

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!