जिला मुख्यालय के साथ लगते कृष्णा नगर क्षेत्र की एक महिला अनु कौशल ने शनिवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके उपरांत महिला की मौत हो गई
। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को महिला ने जहर निगल लिया और इसके उपरांत उसके परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर आए। जहां उसे महिला की मौत हो गई।
पुलिस महिला की खुदकुशी करने के कारणों की जांच कर रही है। वहीं पुलिस विभाग ने महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया जहां से उसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है उसके बाद ही पता चल पाएगा कि उसने किस प्रकार के जहरीले पदार्थ का सेवन किया गया है
मामले की पुष्टि एस.पी भगत सिंह ठाकुर ने की है।
उन्होंने बताया कि बी.एन.एस.एस.194 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
