उप-मुख्यमंत्री ने आई. डी. भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक आई. डी. भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि आई.डी. भंडारी एक अनुशासन प्रिय अधिकारी थे। उन्होंने राज्य में पुलिस बल को सशक्त बनानेे तथा विभाग के आधुनिकीकरण में विशेष योगदान दिया है। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन सदैव पूर्ण लगन और निष्ठा से किया।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!