पूर्व जिला महासचिव पवन कालिया ने प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी की बैठक मैहरे में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास पर चर्चा की तथा आगामी कार्ययोजना तैयार की।
बैठक में विकास पर चर्चा प्रभारी विक्रम शर्मा ब कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बड़सर में करवाए गए विकास कार्यों की सराहना की। ब्लॉक प्रधान संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें बधाई दी।
बैठक में पूर्व प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया,प्रभारी विक्रम शर्मा,कमल पठानिया, निक्का राम, पवन कालिया, राजेश बन्याल, विनोद लखनपाल, डैनी जसवाल, कर्नल पियार सिंह अत्रि, विपन ढटवालिया, उबल ठाकुर,पवन शर्मा, परमजीत शर्मा, कैप्टन सोनी, सतीश सोनी, मनजीत सिंह,मीना धीमान जिला परिषद, सरोज,कनु,अदर्श बाला, अनिता,राधा,कैप्टन अशोक, समशेर,केबल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड़सर क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं पूरी करवाई हैं और विकास का नया दौर शुरू किया है।