ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण समझे जाने वाले अटारी से लेह वाया टोनी देवी आवाहदेवी बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 03 के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी द्वारा लोगों को परेशान करने और उनकी जान चौकी में डालने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण करीब 4 बर्ष पहले शुरू तो जरूर हुआ था और निर्माण कार्य के दौरान पिछले करीब डेढ़ से अढ़ाई वर्ष के भीतर ही कुछ लोग जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद भी इस कंपनी ने अपनी कार्यप्रणाली की ओर ध्यान देना दूर की बात है इसके विपरीत कुछ लोगों की जान जाने का अभी भी अंदेशा बना हुआ है। कंपनी ने भारी बरसात के बीच ही पुलिस चौकी के नजदीक अपर दरोगण को जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग को ही बंद कर दिया है। कंपनी द्वारा राजमार्ग के निर्माण के लिए यहां कटिंग तो जरूर करवाई गई है, परंतु बरसात के बीच इस कटिंग और मुख्य संपर्क सड़क के अवरुद्ध होने से अपपर द्रोगन संपर्क मार्ग बिल्कुल अवरुद्ध हो गया है। इस समस्या के कारण बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों का अस्पताल और अन्य किसी गंतव्य की ओर जाना तो बेहद मुश्किल है। इसके साथ ही इस गांव के स्कूली छात्र भी अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं। इस कारण कभी भी कोई बड़ी अनहोनी पेश आ सकती है। इसके साथ ही पुलिस चौकी टोनी देवी के साथ बनाए जा रहे बाईपास के पास सड़क ने दलदल का रूप धारण कर लिया है। जहां दुपहिया वाहन चालक आए दिन गिर कर जख्मी हो रहे हैं। यहां के हालात ऐसे बने हैं कि बड़े वाहन चालको के लिए भी वाहन चलाना एक चुनौती साबित हो रहा है
