नवभारत जनविकास योजना, धनोटू कार्यालय में बैठक का सफल आयोजन

यादविन्द्र कुमार 

नवभारत जनविकास योजना के धनोटू कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन माननीय श्री ब्रह्म दास चौहान जी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री चौहान जी ने नवभारत जनविकास योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं आगामी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर सामूहिक चर्चा के दौरान उपस्थित जनसमूह द्वारा योजनाओं से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए, जिनका श्री ब्रह्म दास चौहान जी ने संतोषजनक उत्तर देकर उपस्थित सभी लोगों को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया।

बैठक के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने के लिए हम श्री ब्रह्म दास चौहान जी के साथ-साथ कॉर्डिनेटर श्री सिधू राम जी, कॉर्डिनेटर श्रीमती मीरा ठाकुर जी तथा उपस्थित समस्त सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!