क्या भोरंज के विधायक सुरेश भी अनशन पर तो नहीं!  

हमीरपुर, पवन धीमान : राष्ट्रीय राजमार्ग 03 के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी की बेतरतीब और बरसात के मौसम में की गई कटिंग से पुलिस चौकी टोनी देवी के बिलकुल नजदीक चार रिहाईशी मकान गिरने की कगार पर आ खड़े हुए हैं। शनिवार सुबह हुई बारिश से इन मकानों को सपोर्ट दिए हुए डंगे जो की निर्माण कंपनी की कटिंग के कारण क्षतिग्रस्त हुए थे वह गिर गए। जिससे इन मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। 

डर के साए में कट रहा दिन और रात

एंशो देवी, निर्मला देवी कुलदीप सिंह और हरनाम सिंह देवी को अपने मकानो के गिरने के अंदेशा दिन रात सता रहा है। इन्होंने इस संभावित खतरे के चलते खेती-बाड़ी सहित अन्य काम करना भी छोड़ दिया ताकि दुर्घटना के वक्त खुद और अपने परिवार को लेकर बाहर निकलकर जान बचा सके।

मनाही के बावजूद कर दी थी बरसात में कटिंग

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले बरसात के मौसम में निर्माणाधीन कंपनी ने मनाही करने के बावजूद कटिंग कर दी और इन लोगों की जान जोखिम में डाल दी।

विधायक अनशन पर फिर भी कम्पनी को कोई फर्क नहीं

एक ओर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर इसी राष्ट्रीय राजमार्ग एक बेतरतीब कार्य प्रणाली और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं ताकि लोगों को न्याय मिल सके, इसके बावजूद निर्माणाधीन कंपनी को कोई फर्क नहीं पड़ा और अपनी धौस दिखाते हुए लोगों को खत्म करने पर खड़ी हुई है। शुक्रवार देर शाम को भी एक टिप्पर दरकोटी के पास फंस गया। यहां भी दिक्कत यही थी कि कंपनी ने बरसात में कटिंग कर दी जिससे हालत बिगड़ गए। स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर स्कूलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

कहीं भोरंज के विधायक सुरेश भी अनशन पर तो नहीं डटेंगे

जानकारी मिली है कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार भी कल रविवार को अवाहदेवी मंदिर से पैदल अनशन स्थल पर पहुंचेंगे। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायक चंद्रशेखर द्वारा किए जा रहे अनशन को मजबूती दिलाने और भोरंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पीड़ितों से प्रभावित और पीड़ितों को लोगों को न्याय दिलाने के लिए भी भोरंज विधायक सुरेश कुमार भी अनशन पर बैठ सकते हैं। काबिले गौर है कि टोनी देवी के झनिक्कर से लेकर अवाहदेवी तक का एक बडा क्षेत्र भोरंज विधानसभा के अंतर्गत आता है। यह भी जानना जरूरी है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर के घर भी इसी राष्ट्रीय राजमार्ग के जद में आते हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!