सास की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई बहू, 1 घंटे बाद तोड़ा दम

 जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के जाहू गांव में सास की मौत के बाद सदमे में बहू की भी मौत हो गई। इसके बाद दोनों की एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया। ग्रामीणों के अनुसार 85 वर्षीय दमोदरी की बुधवार शाम को 7 बजे मौत हो गई, जोकि कुछ दिनों से अस्वस्थ चली रही थी। सास की जैसे ही मौत हुई बहू रमेशा देवी पत्नी कश्मीर सिंह सास के शव से लिपटकर रोने लगी। इसी दौरान वह बेहाश हो गई।

स्थानीय लोगों व परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल भोरंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि एक घंटे के अंतराल में ही सास और बहू की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सास और बहू के बीच गहरा प्रेम था। सास की मौत का गहरा सदमा बहू रमेशां देवी सहन नही कर पाई, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि सास और बहू के बीच गहरा प्रेम और आत्मीय रिश्ता था। दोनों हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाती थीं। रमेशा देवी के लिए उसकी सास मां से बढ़कर थीं। यही कारण रहा कि सास की मौत का सदमा वह झेल नहीं पाई और उसने भी दम तोड़ दिया। गांव के लोगों ने भावुक माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया। जैसे जीवन में सास-बहू हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़ी रहीं, वैसे ही मृत्यु के बाद भी दोनों का साथ अमर हो गया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!