हमीरपुर में उषा बिरला के बेटे की शादी में राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उषा बिरला के घर उनके बेटे के विवाह समारोह में आशीर्वाद देने के लिए कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां पहुंचीं।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक नादौन विजय अग्निहोत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवीर ठाकुर, पूर्व मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष आवे वीर सिंह लवली, पूर्व मंडल अध्यक्ष कांत, नवीन शर्मा, हरीश शर्मा सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

 

इसके साथ ही कांग्रेस के नेता कुलदीप पठानिया, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी विवाह समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!