हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा का राजनीतिक सफर अब “सेवा”नहीं बल्कि सौदा विवेक कटोच !

हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा का राजनीतिक सफर अब “सेवा” नहीं बल्कि “सौदा” की परिभाषा बन चुका है। यह बात कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने तीखे आरोप लगाते हुए कही। उन्होंने कहा कि आशीष शर्मा ने राजनीति में आने से पहले ही अवैध रूप से रेत, बजरी और पत्थर के कारोबार के जरिए करोड़ों रुपये का गैरकानूनी व्यापार किया था। इस स्टोन क्रशर के अवैध कारोबार ने राज्य के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया । करोड़ों की सरकारी आय पर डाका डालने का काम खुद विधायक कई वर्षों तक करते रहे।

विवेक कटोच ने कहा कि विधायक बनने के बाद आशीष शर्मा ने अपना सारा कारोबार अपने भाई और चाचा के नाम पर दर्ज कराकर खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही इस राजस्व घोटाले का पर्दाफाश हुआ, उनके परिवार के कई सदस्यों पर कानूनी कार्रवाई शुरू हुई तो आज हालत यह है कि वे जमानत तक नहीं ले पा रहे, कई लोग छिपते फिर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि विधायक आशीष शर्मा ने सिर्फ आर्थिक सौदा नहीं, बल्कि सनातन मूल्यों और सामाजिक विश्वास का भी सौदा किया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आशीष शर्मा मंचों पर खड़े होकर मंत्रोच्चारण और धर्म की बात करते हैं, परंतु उसी मंच से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति अभद्र और असम्मानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। यह न केवल हिमाचली संस्कृति का अपमान है, बल्कि हमारी सनातन परंपराओं और सामाजिक आदर्शों के भी विरुद्ध है।

विवेक कटोच ने आरोप लगाया कि एक बड़ा “खेल” खेल भावना के साथ हुआ है। उन्होंने कहा कि आज योगा और खेल के नाम पर राजनीतिक रैलियां आयोजित की गई , जिनमें महिलाओं के सम्मान के नाम पर राजनीतिक हित साधे जा रहे हैं। यह कृत्य खेल की भावना, अनुशासन और खिलाड़ियों की निष्ठा के मूल सिद्धांतों पर सीधा प्रहार है।

उन्होंने कहा कि जनता को अब यह समझना चाहिए कि जो व्यक्ति “धर्म, समाज और खेल” तीनों के नाम पर सौदेबाजी कर रहा है, उससे जनहित की अपेक्षा करना व्यर्थ है। आशीष शर्मा जैसे नेताओं के असली चेहरे को पहचानना ही जागरूक जनता का कर्तव्य है।

विवेक कटोच ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमेशा पारदर्शिता, सेवा और जवाबदेही की राजनीति करते आए है अब जनता को विधायक आशीष शर्मा की सौदेबाजी से सतर्क रहना चाहिए और विधायक आशीष शर्मा के असली चेहरे को सामने लाना चाहिए ।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज मिन्हास, अश्वनी चौहान भी उपस्थित थे ।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!