हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी फार्मेसी के सत्र 2017-18 (डायरेक्ट एंट्री) और सत्र 2018-19 (लेटरल एंट्री) के विद्यार्थियों को डिग्री पूरा करने के लिए विशेष मौका देने निर्णय लिया है। उपरोक्त सत्र के पहले से आठवें सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों को डिग्री पूरा करने के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म 21 नवंबर तक जमा करना होगा। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि बी फार्मेसी के उपरोक्त सत्र के विद्यार्थियों ईमेल या डाक के माध्यम से परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय भेज सकते हैं। डिग्री पूरा करने के लिए विशेष मौके की परीक्षा देने संबंधित शुल्क के बारे में विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट देख सकते हैं। परीक्षा का ऑनलाइन फार्म भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।