थलोगा व बंदोखी गांव में भालू और तेंदुए का हमला; गाय बनी शिकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

*तेलका चम्बा *

 

उपतहसील तेलका के तहत ग्राम पंचायत मौडा़ के थलोगा गांव व सालवां के बंदोखी गांव में भालू और तेंदुए ने गोशाला में घुसकर एक गाय को मौत के घाट उतार दिया तो एक को बूरी तरह से घायल कर दिया । साथ ही तीन भेडों व एक बैल को बुरी तरह जख्मी कर दिया। साथ ही रिहायशी क्षेत्र के इर्द-गिर्द जंगली जानवरों की मौजूदगी ने लोगों को डरा कर रख दिया है। हालात यह है कि ग्रामीणों का सुबह-शाम चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण तेज राम, संजीव कुमार, विकास कुमार, पृथी सिंह, व्यास देव, जीतू राम, डीआर ठाकुर, मदन कुमार, बालकृष्ण स्पूत्र चूहडू व कन्हैया राम आदि ने बताया कि रिहायशी क्षेत्र के समीप जंगली जानवर झुंड बनाकर सरेआम घूमते देखे जा सकते हैं।

 

इस वर्ष जंगली जानवरों ने मक्की की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। मगर गत रोज गोशाला में घुसकर मवेशियों को निशाना बनाने की घटना के बाद दहशत का माहौल बनकर रह गया है। उन्होंने बताया कि अगर जल्द जंगली जानवरों को रिहायशी क्षेत्र से खदेड़ा न गया तो यह कभी भी इंसान पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग उठाई है कि जल्द ही जंगली जानवरों को रिहायशी क्षेत्र से खदेडक़र आंतक से निजात दिलाई जाए।

इस संबंध में जब वन विभाग के ब्लाक आफिसर नरेंद्र कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि लोग पिंजरे को ले जाने में व पिंजरे में कुत्ता उपलब्ध करवाने का वादा करें तो शीघ्र ही पिंजरे को लगा दिया जाएगा, और जिन लोगों का नुकसान हुआ है, वे एक निश्चित तरीके से अप्लाई करें, तो मुआवजा भी भारत सरकार द्वारा दिया जाएगा ।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!