पंजाब के फिरोजपुर में पचास किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, ANTF ने ममदोट के गांव में फायरिंग कर घेरा

एएनटीएफ संदीप सिंह का पीछा कर रही थी। छिपने के लिए आरोपी ममदोट के गांव गजनीवाला की तरफ मुड़ गया। एएनटीएफ ने इसको ममदोट के गांव राउके हिठार में घेर लिया और फायरिंग के बाद इसे काबू कर लिया गया। 

एएनटीएफ ने फिरोजपुर से पचास किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर कार में हेरोइन लेकर जा रहे थे, तभी एएनटीएफ ने कार्रवाई की। आरोपी की पहचान संदीप सिंह निवासी गांव शेरावली छन्ना, कपूरथला के ताैर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ संदीप सिंह का पीछा कर रही थी। छिपने के लिए आरोपी ममदोट के गांव गजनीवाला की तरफ मुड़ गया। एएनटीएफ ने इसको ममदोट के गांव राउके हिठार में घेर लिया और फायरिंग के बाद इसे काबू कर लिया गया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!