मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार, 22 नवंबर को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी के विवाह समारोह में

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार, 22 नवंबर को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ऊना पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एवं सांसद राजनी पाटिल भी मौजूद रहीं। उपमुख्यमंत्री की सुपुत्री डॉ आस्था अग्निहोत्री का आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा से हो रहा है।

झलेड़ा हेलिपैड पर उतरने के उपरांत मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर गगरेट के विधायक राकेश कालिया, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायज़ादा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने उनका गर्मजोशी भरा स्वागत किया। उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव समेत अन्य अधिकारी इस मौके उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!