मनाली के मुरीद थे धर्मेंद्र, पर्यटन नगरी में हुई कई फिल्मों की शूटिंग; परिवार के साथ आते थे

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र मनाली की खूबसूरती के मुरीद थे और परिवार के साथ ठहरने आते रहे। वर्ष 2021 में जब वे 20 साल बाद मनाली आए तो 60 साल पुराने फैन के घर गए। 

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का पर्यटन नगरी से गहरा नाता रहा है। वे मनाली में सिर्फ फिल्मों की शूटिंग को ही नहीं आए, बल्कि वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ लेने पहुंचे और महीनों तक रुके। यहां तक कि स्थानीय लोगों से भी उनका अच्छा जुड़ाव रहा। वे मनाली की खूबसूरती के मुरीद थे और परिवार के साथ ठहरने आते रहे।

मनाली के साथ धर्मेंद्र की कई यादें जुड़ी हैं। वर्ष 2021 में जब वे 20 साल बाद मनाली आए तो 60 साल पुराने फैन के घर गए। हालांकि, उनका प्रशसंक विवाहित जोड़ा उस वक्त दुनिया में नहीं था, लेकिन उनके परिवार से जरूर मिले। उन्होंने मनाली में तहलका, जीने नहीं दूंगा, आदमी और इंसान, जब प्यार किया तो डरना क्या जैसी हिट फिल्मों की शूटिंग की। वे अक्सर मनाली में बेटे सनी देओल के साथ घूमने आया करते थे। 2021 में वे लगभग दो महीने मनाली में ही ठहरे थे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!