मौहीं की 62 बर्षीय महिला ने कीटनाशक का सेवन कर की खुदकुशी

सोमवार शाम को हमीरपुर के सेर मौहीं गांव की एक 63 वर्षीय महिला ने कीटनाशक का सेवन कर खुदकुशी कर ली है। मृतका की पहचान शकुंतला देवी पति सीताराम (75) गांव सेर डाकघर मौहीं तहसील जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मृतक महिला साधारण स्वभाव की बताई जा रही है। वह सोमवार शाम करीब 4 बजे अपने घर से कहीं चली गई। सोमवार शाम करीब 7 बजे ही मृतका महिला ने अपने पति को फोन कर कीटनाशक का सेवन करने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि महिला साधारण स्वभाव के कारण पहले भी 2,3 बार घर से बिना बताए जा चुकी थी। पुलिस अधिकारियों के माने तो मृतक महिला ने कीटनाशक का सेवन करने से पहले ही छटपटाने के डर से टेप के सहारे अपने पैरों और हाथों को बांध दिया था। बताया जा रहा है कि 3 साल पहले भी उसकी रिश्तेदारी में किसी व्यक्ति द्वारा इसी अंदाज में कीटनाशक का सेवन करने के दौरान टेप से अपने हाथ पैरों को बांध दिया था। इस घटना में उसकी भी मृत्यु हो चुकी है। इसका अनुसरण कर महिला ने भी इसी अंदाज में खुदकुशी को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के उपरांत सदर पुलिस टीम, डी.एस.पी (एल. आर.) हरीश गुलरिया और एडिशनल एस.पी.राजेश उपाध्याय समेत फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्षय जुटाए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह खुदकुशी का मामला है। बताया जा रहा है कि मौके पर महिला के शरीर पर कोई घाव या निशान नहीं थे। इसके साथ ही महिला का मोबाइल और कान की बालियां भी मौके पर ही मिली। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।
मामले की पुष्टि एडिशनल एस.पी राजेश उपाध्याय ने की है । उन्होंने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में या खुदकुशी का मामला है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!