बड़ू में 29 को आयोजित किया जाएगा विशाल विधिक साक्षरता शिविर

राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के सहयोग से शनिवार को बड़ू स्थित बहुतकनीकी महाविद्यालय के मैदान में विशाल विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश एवं राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिविर में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह और न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज भी उपस्थित रहेंगे।

शनिवार सुबह साढे दस बजे आरंभ होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!