ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में 20 मिनट पार्किंग के देने होंगे सिर्फ 10 रुपये

ऊना, 28 नवम्बर. नगर निगम ऊना के आयुक्त एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहर में नगर निगम की सभी पार्किंग में 20 मिनट तक वाहन पार्क करने का शुल्क केवल 10 रुपये निर्धारित किया गया है। ओल्ड बस स्टैंड पार्किंग पर भी यही दर लागू होगी।

 

यह पहल खासतौर पर उन लोगों की सुविधा के लिए की गई है, जो थोड़े समय के लिए आते हैं और त्वरित, सुलभ पार्किंग चाहते हैं। आयुक्त ने कहा कि यह कदम शहर में पार्किंग अनुशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित होगा।

 

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने हाल ही में ऊना शहर में अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर भीड़भाड़ को लेकर अन्य अहम आदेश भी जारी किए थे, जिससे यातायात और सार्वजनिक स्थानों की व्यवस्था और बेहतर बने। नगर निगम का यह नया शुल्क निर्धारण प्रशासन के प्रयासों को और प्रभावी बनाने में सहायक होगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!